बिहार सरकार का बड़ा ऐलान - वैभव सूर्यवंशी पर होगी पैसो की बारिश
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:28 PM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वाले वैभव सूर्यवंशी को बिहार की मौजूदा नीतीश सरकार सम्मानित करने वाली है। नीतीश सरकार ने वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रूपए की इनामी राशि देने का ऐलान किया है। बता दें कि IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले है।
सीएम ने फोन कर दी बधाई
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी से फ़ोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा - वैभव सूर्यवंशी को मेरी शुभकामनाएं , वो भविष्य में भारत के लिए बड़े बड़े कीर्तिमान रचे और बिहार के साथ साथ पूरे देश का नाम रौशन करें। इसके साथ - साथ उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के लिए 10 लाख रूपए की इनामी राशि का भी ऐलान किया। IPL 2025
आज गर्व से सीना चौड़ा हो गया - कोच
आईपीएल 2025 में कल रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ आतिशी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही शतक जड़ा , उनका पूरा गांव जश्न के माहौल में डूब गया। बिहार की राजनितिक पार्टियों में क्या पक्ष , क्या विपक्ष सभी ने उनकी इस पारी की खूब सराहना की है। वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच रहें बृजेश कुमार झा ने भी अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आज मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी के साथ खेलने वाले सभी खिलाड़ियों ने कोच बृजेश कुमार झा के साथ मिलकर जमकर जश्न मनाया। कोच बृजेश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ करते हुए कहा कि वो मात्र 6 वर्ष की उम्र में प्रैक्टिस करने के लिए उनके पास आया था , और आज वो आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खेल रहा है। IPL 2025
आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाडी हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल ऑक्शन से लेकर आईपीएल में शतक जड़ने तक कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किए। बता दें कि इस साल आईपीएल ऑक्शन में वो सबसे कम उम्र में बिकने वाले खिलाडी बने थे , इसके बाद वो आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इसके बाद अब दुनिया उन्हें सबसे कम उम्र में आईपीएल में शतक लगाने वाले खिलाड़ी के रूप में भी याद करेगी। IPL 2025 :