नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL) फेज 2 में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के बीच मुकाबला हुआ। टाॅस जीतकर चेन्नई ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाया था। हैदराबाद के लिए ऋद्धिमान साहा ने सबसे अधिक 44 रन बनाए। चेज कर रही चेन्नई ने 6 विकेट और 2 बाॅल शेष रहते मैच जीत लिया।
चेन्नई के बल्लेबाजों ने किया कमाल
चेज करने आए चेन्नई के ओपनर्स रितुराज गायकवाड और फाफ डे प्लेसिस (FAF DU PLESIS) ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। गायकवाड ने 45 और फाफ डु प्लेसिस ने 41 रन बनाया। मोईन अली ने 17,अंबाती रायडू ने 17 रन और कप्तान धोनी ने 14 की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
हैदराबाद के बल्लेबाजों ने किया निराश
पहले बल्लेबाजी करने आए ओपनर्स ऋद्धिमान साहा (WRIDDHIMAN SAHA) और जेसन राय ने पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी बनाई। जेसन राय 2 रन बनाकर हेज़लवुड की गेंद पर आउट हो गए। वहीं ऋद्धिमान साहा ने 44 रन की पारी खेली। केन विलियमसन (11), प्रियम गर्ग (7), अभिशेक शर्मा (18) और अब्दुल समद ने 18 रन बनाए।
चेन्नई ने प्लेआफ में बनाई जगह
चेन्नई ने जीत दर्ज कर प्लेआफ (PLAY OFF) में जगह पक्की कर ली है। यह मैच जीतने के बाद चेन्नई ने 11 मैचों में 18 अंक हासिल कर टाॅप-2 की मजबूत दावेदारी पेश की है। हैदराबाद को 11 मैचों में 9 हार मिली है। वहीं हैदराबाद की टीम प्लेआफ से बाहर हो चुकी है।