IPL News:आईपीएल फाइनल में चेन्नई ने हासिल की जीत, कोलकाता को 27 रनों से हराकर किया ट्राॅफी पर कब्जा
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 11:39 PM
मुंबई: आईपीएल (IPL) 2021 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 192/3 का स्कोर बनाया। 193 रन चेज का पीछा करने उतरे कोलकाता की टीम ने 165/9 का स्कोर (SCORE) बनाया जिसके बाद चेन्नई को 27 रन से जीत हासिल हुई। इसको कई तरह से काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि चेन्नई ने चौथी बार आईपीएल ट्राॅफी जीत लिया है। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में टाइटल हासिल कर लिया है।
शार्दूल के जादू ने चेन्नई की कराई वापसी
कोलकाता के लिए ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल और वैंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी बनाई। वहीं शार्दूल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अय्यर को (50) भेज दिया। इसके बाद नितिश राणा 0 को भी इसी ओवर में आउट करके वापसी कर लिया। कोलकाता का अगला विकेट सुनिल नरैन के रुप में गिरा जिससे कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई।
कोलकाता के मीडिल आर्डर बल्लेबाजों ने किया निराश
चेज करने उतरे कोलकाता के ओपनर्स ने टीम को काफी अच्छी शुरुआत दिलवाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े लेकिन इसके बाद मीडिल आर्डर के बल्लेबाजों ने काफी निऱाश किया और जल्द ही आउट हो गए। कोलकाता के बल्लेबाज सुनिल नरैन (2), दिनेश कार्तिक (9), मोर्गन (4) और शाकिब अल हसन शून्य पर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने के साथ कोलकाता के रन और गेंद का फासला बढ़ता जा रहा था। आखिर में चेन्नई को 27 रनों से जीत मिली।