Cricket News : आईपीएल 2023 से पहले ग्रीन के काम के बोझ को लेकर चिंतित हैं कोच मैकडोनाल्ड
Coach McDonald worried about Green's workload ahead of IPL 2023
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:37 AM
Cricket News : मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले कैमरून ग्रीन के कार्यभार को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस लुभावनी टी—20 लीग में इस ऑलराउंडर के खेलने पर फैसला टूर्नामेंट के करीब आने पर किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ी 23 साल के ग्रीन की इस महीने की नीलामी में आईपीएल फ्रेंचाइजी के बीच काफी मांग होने की उम्मीद है।
Cricket News
ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) ने मैकडोनल्ड के हवाले से कहा कि क्रिकेट के अगले 12 महीनों में उनका (ग्रीन) कुल कार्यभार, क्या यह चिंता का विषय है? हां, मुझे लगता है कि यह हर खिलाड़ी के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि हमने इसके बारे में कई बार बात की है। यह देखना काल्पनिक है कि मार्च के अंत में वह कैसा महसूस कर रहा होगा। आईपीएल से पहले उसे बहुत क्रिकेट खेलना है और मुझे यकीन है कि वह अभी फैसला नहीं करेगा। इस पर फैसला आईपीएल से पहले किया जाएगा।