
cricket news भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा एक खास मुकाम हासिल कर एक नये मुकाम पर पहुंचे चुके हैं और छक्कों के मामले में गेल के खास क्लब में शामिल हुए हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पांच छक्के लगाने के साथ-साथ नया रिकॉर्ड भी बनाया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पांच छक्के लगाने के साथ-साथ नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
रोहित शर्मा के लिए बुधवार का दिन बतौर कप्तान बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने इतिहास रच दिया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित उतरे 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और सिर्फ 27 गेंदों में ही अर्धशतक बनाकर बहादुरी की एक नई मिसाल कायम की। उनके बांए हाथ की उंगली में चोट और टांके लगे होने के बावजूद उन्होंने टीम के लिए बल्लेबाजी की और जीत की कोशिश में आखिरी गेंद तक पूरी ताकत झोंक लगाई। भारत के पहले क्रिकेटर रोहित हालांकि टीम को मैच और सीरीज की जीत नहीं दिला पाये। लेकिन अपनी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत रिकॉर्ड बुक में एक और कीर्तिमान जोड़ लिया।
रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान पांच छक्के लगाए और इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के पूरे कर लिए। वह इस खास आंकड़े को छूने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बने।