Cricket News : महिला अंडर-19 विश्व कप और दक्षिण अंडर-19 द्विपक्षीय दौरे पर भारत की अगुआई करेंगी शेफाली
Shefali to lead India in Women's Under-19 World Cup and South Under-19 bilateral tour
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:48 AM
Cricket News : नई दिल्ली। प्रतिभावान सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी तक होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए सोमवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के अलावा 17 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ शुरू हो रही आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए भी टीम का चयन किया। वर्ष 2019 में सीनियर टीम की ओर से पदार्पण करने के बाद दो टेस्ट, 21 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली 18 साल की शेफाली दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भी टीम की अगुआई करेगी।
Cricket News
सभी पांच टी20 मुकाबले प्रिटोरिया के टुक्स ओवल में 27, 29 और 31 दिसंबर तथा दो और चार जनवरी को खेले जाएंगे। अंडर-19 महिला विश्व कप में 16 टीम शिरकत करेंगी। भारत को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीम सुपर सिक्स दौर में जगह बनाएंगी, जहां टीमों को छह-छह टीम के दो ग्रुप मे बांटा जाएगा। इसके बाद प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जो पोटचेफस्ट्रूम के जेबी मार्क्स ओवल में 27 जनवरी को खेले जाएंगे। इसी मैदान पर 29 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।