विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का यह चरण बेहद निर्णायक हो गया है। टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, लेकिन सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी।

IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का यह चरण बेहद निर्णायक हो गया है। टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, लेकिन सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी। समीकरण इतने उलझे हुए हैं कि CSK की किस्मत अब अन्य टीमों के परिणामों पर भी टिकी है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह अहम मुकाबला आज (21 मई) अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें गुजरात ने 5 और चेन्नई ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। IPL 2026
अगर चेन्नई सुपर किंग्स आज गुजरात टाइटंस को हरा देती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। फिलहाल टीम के पास 13 मैचों में 12 अंक हैं और नेट रन रेट भी माइनस (-0.016) में है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह भी उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने-अपने आखिरी मुकाबले हारें। ऐसा होने पर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स समेत कई टीमों के बीच 14-14 अंकों का समीकरण बन सकता है, जबकि पंजाब और कोलकाता 13-13 अंकों पर रह सकते हैं। IPL 2026
ऐसी स्थिति में फैसला नेट रन रेट से होगा।
फिलहाल चेन्नई का नेट रन रेट (-0.016) दिल्ली कैपिटल्स (-0.871) से बेहतर है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स (+0.083) से पीछे है। ऐसे में केवल जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत जरूरी हो जाती है। CSK को न सिर्फ गुजरात के खिलाफ मजबूत अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बाकी मैचों के परिणाम भी उसके पक्ष में आने चाहिए, ताकि नेट रन रेट की जंग में वह पीछे न रह जाए। IPL 2026
विज्ञापन