विज्ञापन
आईपीएल 2026 में एक समय ऐसा लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो जाएगा, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूती से बनाए रखा।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में एक समय ऐसा लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो जाएगा, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूती से बनाए रखा। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली करारी हार ने अब चेन्नई की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब सिर्फ अपने मैच जीतना ही CSK के लिए काफी नहीं होगा, बल्कि उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। IPL 2026
15 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उसने चेन्नई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। इस हार से पहले CSK 11 मैचों में 12 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में थी, लेकिन हार के बाद टीम का नेट रन रेट भी प्रभावित हुआ और अंक तालिका में दबाव बढ़ गया। IPL 2026
चेन्नई के लिए अब आने वाले दोनों मुकाबले करो या मरो जैसे हो गए हैं। टीम को 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि CSK इस सीजन में इन दोनों टीमों से पहले ही हार चुकी है। हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराया था, जबकि गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से मात दी थी। हालांकि SRH के खिलाफ मैच चेपॉक स्टेडियम में होना CSK के लिए थोड़ी राहत जरूर दे सकता है, लेकिन अहमदाबाद में गुजरात को हराना टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला। अगर चेन्नई अपने बाकी दोनों मैच जीत भी लेती है, तब भी उसके अधिकतम 16 अंक ही हो पाएंगे। ऐसे में टीम की नजर अब राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर भी टिकी रहेगी। राजस्थान रॉयल्स के पास अभी भी 18 अंकों तक पहुंचने का मौका है, इसलिए CSK चाहेगी कि राजस्थान कम से कम दो मुकाबले हारे। वहीं पंजाब किंग्स के खाते में 13 अंक हैं और उसके दो मैच बाकी हैं। अगर पंजाब एक मुकाबला भी गंवाती है तो चेन्नई की उम्मीदें जिंदा रह सकती हैं। IPL 2026
विज्ञापन