विज्ञापन
आईपीएल 2026 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की जंग अब बेहद दिलचस्प हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की राह मुश्किल जरूर हुई है, लेकिन अभी पूरी तरह बंद नहीं हुई।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की जंग अब बेहद दिलचस्प हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की राह मुश्किल जरूर हुई है, लेकिन अभी पूरी तरह बंद नहीं हुई। चेपॉक में मिली इस हार के बाद ऐसा लगने लगा था कि CSK की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल के मौजूदा समीकरण अब भी धोनी की टीम के लिए उम्मीद की एक किरण छोड़ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं। अब लड़ाई चौथे और आखिरी स्थान के लिए बची है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। IPL 2026
सनराइजर्स के खिलाफ हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब समीकरण पूरी तरह दूसरे टीमों के नतीजों पर भी निर्भर हो गए हैं। CSK को सबसे पहले अपना आखिरी लीग मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अगर चेन्नई अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज करती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, टीम को नेट रन रेट भी बेहतर करना पड़ेगा, क्योंकि SRH से हार के बाद उनका रन रेट माइनस में पहुंच गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की नजर अब दूसरी टीमों के मुकाबलों पर भी टिकी रहेगी। पंजाब किंग्स अगर अपना आखिरी मुकाबला हार जाती है, तो वह 13 अंकों पर ही रुक जाएगी। राजस्थान रॉयल्स को अपने बाकी मैचों में कम से कम एक हार झेलनी होगी। अगर राजस्थान दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो CSK की राह लगभग बंद हो जाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को भी अपने अंतिम मुकाबले में हार का सामना करना होगा। इन सभी परिणामों के बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ का दरवाजा खुल सकता है। फिलहाल CSK 12 मैचों में 13 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की भी जरूरत होगी ताकि नेट रन रेट में सुधार किया जा सके। अगर अंक बराबर होते हैं, तो प्लेऑफ की दौड़ में नेट रन रेट ही सबसे बड़ा निर्णायक साबित होगा। IPL 2026
पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता काफी सीधा है। टीम अगर अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती है और राजस्थान रॉयल्स एक मैच हार जाती है, तो पंजाब आसानी से अंतिम चार में जगह बना सकती है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे मजबूत स्थिति है। अगर राजस्थान अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो वह बिना किसी दूसरी टीम के परिणाम पर निर्भर हुए प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। IPL 2026
विज्ञापन