IPL 2022: हाई स्कोरिंग मैच में सीएसके ने हासिल की जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से दी शिकस्त
Source: Aaj Tak
भारत
चेतना मंच
02 May 2022 05:40 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022 )के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर जीत हासिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 203 रन का टारगेट दिया गया था जिसके जवाब में टीम 189/6 का स्कोर ही बनाया था और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ गया। निकोलस पूरन नाबाद (64) टॉप स्कोरर रहे। CSK की ओर से मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिया था।
आधे सीजन की नाकामी होने के बाद एक बार फिर से CSK धोनी की कप्तानी में मैदान पर वापस लौट गई और शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है। चेन्नई की 9 मैचों में ये तीसरी जीत है। टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ गया था। वहीं, SRH की 9 मैचों में ये चौथी हार हो गई है। टीम लगातार 5 मैच जीतने में कामयाब हुए हैं।
इससे पहले टॉस हारने (IPL 2022 ) के बाद बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन का स्कोर बना लिया था। ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 99 रन बना लिया था, वहीं कॉनवे ने नाबाद 85 रन बनाया था। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने 2 विकेट अपने नाम करने में कामयाब हो गए थे।
बड़े टारगेट का पीछा करने वाले केन विलियमसन 37 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनको प्रिटोरियस ने LBW आउट कर दिया था। वहीं अंपायर के फैसले के खिलाफ जाने के बाद केन ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में नजर आ रहा था कि गेंद मिडिल स्टंप पर लग गई थी। विलियमसन आउट हो गए थे।
ऋतुराज गायकवाड़ 57 गेंदों पर 99 रन बनाने के बाद आउट हो गए थे। नटराजन की गेंद पर थर्डमैन पर भुवनेश्वर कुमार ने उनका कैच पकड़ लिया था। अपनी पारी में गायकवाड़ ने 6 चौके और 6 सिक्स लगाने में कामयाब हुए थे।
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई की सधी हुई शुरुआत देखी गई थी। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 40 रन जोड़ने में कामयाब हुए थे। इस दौरान टीम की ओर से 2 चौके और 2 ही छक्के देखने को मिले थे।