
Pat cummins Record : ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर क्रिकेट इतिहास में एक नई लकीर खींच दी है। कप्तान के रूप में अब वे ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन चुके हैं, उन्होंने महान रिची बेनाउड का 63 वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला।
कमिंस के इस प्रदर्शन ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तानों की गेंदबाज़ी सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेज को पवेलियन भेजते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसे पार कर पाना दशकों तक किसी कप्तान के लिए संभव नहीं हुआ था।
अब तक यह रिकॉर्ड रिची बेनाउड के नाम था, जिन्होंने कप्तानी करते हुए 138 विकेट झटके थे। कमिंस ने इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार करते हुए 139 विकेट पूरे कर लिए हैं। उनके बाद इस सूची में बॉब सिम्पसन (41 विकेट), इयान जॉनसन (39 विकेट) और मोंटी नोबल (31 विकेट) जैसे दिग्गज आते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही अब पैट कमिंस की निगाहें विश्व क्रिकेट में एक और बड़े नाम की ओर बढ़ चुकी हैं—पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान। इमरान ने कप्तानी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 187 विकेट लिए थे और आज तक कोई भी कप्तान इस आंकड़े के पास नहीं पहुंच सका है। फिलहाल कमिंस इस आंकड़े से अभी 48 विकेट पीछे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस, निरंतरता और मौजूदा फॉर्म को देखकर यह कहा जा सकता है कि वह आने वाले महीनों में इस चुनौती को पार कर सकते हैं। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी समेत आगामी टेस्ट सीरीज़ों में उनके पास इस दूरी को कम करने के भरपूर मौके होंगे। Pat cummins Record