नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) 2021 फेज 2 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPERKINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच मुकाबला हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैंटिंग करते हुए 136/5 का स्कोर बनाया। चेज कर रही दिल्ली को 137 रनों का टारगेट बनाना था जिसको टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने 39 रन की पारी खेली।
दिल्ली के टाॅप आर्डर का नहीं चला जादू
चेज (CHASE) करने उतरे दिल्ली के ओपनर्स शिखर धवन औऱ पृथ्वी शाॅ ने पहले विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी (PARTNERSHIP) बनाई। पृथ्वी 18 रन बनाकर चहर की गेंद पर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। अगले बल्लेबाज कप्तान ऋषभ पंत (15), रिपल पटेल (18), और अश्विन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं शिमरौन ने नाबाद 28 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
शार्दूल ठाकुर ने गेंदबाजी में किया कमाल
चेन्नई के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने दिल्ली के रनों पर अंकुश लगाने में अहम योगदान (CONTRIBUTION) दिया। उन्होंने 15वे ओवर की पहले और आखरी गेंद पर अश्विन (2) और शिखर धवन (39) का विकेट लेकर टीम की वापसी करवाई थी।
चेन्नई को लगातार 4 मैच में हरा चुकी है दिल्ली
आईपीएल में हेड टू हेड चेन्नई का रिकाॅर्ड देखे तो दिल्ली से ज्यादा बेहतर है। पिछले चार मैचों में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई को हार मिली है जिसमें 2021 सीजन के पहले फेज में मिली जीत भी शामिल है।