IPL 2022: दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हराया, वार्नर ने बल्लेबाज़ी में किया कमाल
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 04:04 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 04:04 PM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) के 32वे मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हराकर मैच में जीत हासिल की है। पंजाब की टीम ने दिल्ली को 116 रन का टारगेट दिया था। जिसे DC ने 10.3 ओवर में ही चेज करने में कामयाब हो गए थे। दिल्ली की बात करें तो डेविड वार्नर ने 200 के स्ट्राइक रेट से 60 रन की शानदार पारी खेली।
वहीं, पृथ्वी शॉ (IPL 2022) की बात करें तो उन्होंने भी मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको हैरान किया और सिर्फ 20 गेंद में 41 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने पंजाब को मैच में वापसी करने का एकदम मौका नहीं दिया। इस जीत के बाद दिल्ली 6वें स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं, पंजाब 8वें स्थान पर पहुंच गई है।
मैच शुरू होने से पहले बात करें तो दिल्ली के लिए एक बुरी खबर आई थी। विकेटकीपर बैटर टिम शिफर्ट कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। मैच के साढ़े 3 घंटे पहले शिफर्ट के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली थी। इससे पहले दिल्ली के ऑलराउंडर मिचेल मार्श पॉजिटिव होने की वजह से डॉक्टर्स की निगरानी में मौजूद हैं।
दिल्ली टीम में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद 6 हो गई है। इनमें दो खिलाड़ियों के अलावा बाकी सपोर्ट स्टाफ ही शामिल है। इसके बावजूद भी दिल्ली ने कमाल का खेल दिखाया और शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे।
सलामी बल्लेबाज फिर से हुए फ्लॉप
पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शिखर धवन दोबारा फिर बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। शिखर 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, मयंक के बल्ले से 24 रन ही निकले थे। धवन को ललित और मयंक को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट कर दिया था।
बेयरस्टो-लिविंगस्टोन का बल्ला भी नहीं चल सका
दोनों सलामी बल्लेबाज की बात करें तो आउट होने के बाद बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर आना शुरू हो गई थी। लेकिन बेयरस्टो और लिविंगस्टोन ने निराश कर दिया था। इस सीजन एक भी अच्छी पारी नहीं खेल सके। बेयरस्टो सिर्फ 9 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए थे। वहीं, लिविंगस्टोन भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और अक्षर पटेल की गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।