IPL 2022: दिल्ली ने पंजाब को दी शिकस्त, 17 रन से जीता मुकाबला
(IPL 2022 DC Vs PBKS)
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:33 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:33 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) के 15वे सीजन के 64वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ था। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पंजाब को 17 रन से हराकर जीत हासिल किया है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए शार्दूल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करने के बाद 4 विकेट लिया था। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन जितेश शर्मा ने बना लिया था। उन्होंने 34 गेंद में 44 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए थे।
दिल्ली की प्ले ऑफ में पहुंचने की बढ़ी उम्मीद
पंजाब के खिलाफ जीतने के बाद दिल्ली (IPL 2022) के 14 अंक हो चुके हैं। दिल्ली का नेट रन-रेट भी बेहतर हो गया है। ऐसे में अगर वह आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब होते हैं तो उसके 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएंगे। वहीं, अगर बेंगलुरु भी गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करता है तो उनके भी 16 अंक पहुंच जाएंगे। ऐसे में इन दोनों टीमों में जिस टीम का बेहतर रन-रेट होने वाला है, वही टीम प्लेऑफ में पहुंचने जा रहा है।
160 रन के टारगेट का पीछा करने वाले पंजाब की टीम की शुरुआत काफी खराब हुई थी। उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरना शुरु हो गया था। 61 रन पर ही टीम के आधे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।
इसके बाद हरप्रीत बरार भी ज्यादा बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए और एक रन बनाकर आउट हो गए थे। मैच में शार्दूल ठाकुर के चार विकेट के अलावा कुलदीप-अक्षर के खाते में दो-दो विकेट हासिल किया था।
मार्श ने खेली शानदार पारी
दिल्ली के लिए मैच में देखा जाए तो सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बना लिया था। उन्होंने 48 गेंद में 63 रनों की पारी खेल लिया था। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह और लियाम लिविंगस्टोन ने लिए, दोनों के खाते में 3-3 विकेट हासिल किया था।
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पंजाब के खिलाफ भी देखा जाए तो कुछ कमाल नहीं करने में कामयाब नहीं हुए। वो 3 गेंद में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने अपना शिकार बना लिया था।
पिछली पांच पारियों में पंत ने 7, 13, 21, 26 और 44 के स्कोर बना लिया था। पंत के आउट होने के बाद रोवमैन पॉवेल भी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। उनके बल्ले से 6 गेंद में सिर्फ 2 रन ही निकले थे।