IPL NEWS:दिल्ली ने राजस्थान को 33 रनों से दी शिकस्त
भारत
चेतना मंच
25 Sep 2021 09:25 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL) फेज-2 में आज दिन का प्रथम मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच खेला गया। आरआर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने आए दिल्ली 154/6 स्कोर ही बना सकी और राजस्थान को 155 रनों का टारगेट मिला। वहीं चेज करने आई राजस्थान राॅयल्स 121/6 बनाकर मुकाबला हार गई। दिल्ली ने राजस्थान को 33 रनों से हराया।
राजस्थान के टाॅप आर्डर ने किया निराश
चेज करने आए राजस्थान के ओपनर्स लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) और यशस्वी जायसवाल जल्द ही पवेलियन लौट गए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6 रन जोड़े। लियाम लिविंगस्टोन (1) रन बनाकर आवेश खान (AVESH KHAN) की गेंद पर आउट हुए। वहीं ओपनर यशस्वी जायसवाल भी (5) रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद राजस्थान की पारी को झटका लग गया। बल्लेबाज डेविड मिलर (DAVID MILLER) भी बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। वे 10 गेंदों पर (7) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा महिपाल लोमरोर (19) और रियान पराग (2) रन की बना सके जिससे राजस्थान की पारी संकट में पहुंच गई।
अश्विन ने 250 विकेट लेकर बनाया रिकाॅर्ड
डेविड मिलर को आउट कर आर अश्विन आईपीएल में अपने 250 विकेट पूरे करने में कामयाब रहे। भारतीय बाॅलर (BOWLER) अमित मिश्रा (262) और पीयूष चावला (262) के बाद ये रिकाॅर्ड बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
दिल्ली की हुई खराब शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स की काफी कमजोर शुरुआत हुई। ओपनर शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (10) रन बनाकर आउट हो गए। धवन को कार्तिक त्यागी और शॉ को चेतन सकारिया ने आउट किया।