IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया, 4 विकेट से हासिल की जीत
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:02 PM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) के 41वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल किया है। दिल्ली कैपीटल्स के सामने 147 रन का टारगेट दिया गया था, जिसे टीम ने 18वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर दिया गया था।
डेविड वार्नर (42) टॉप स्कोरर बन चुके हैं, जबकि छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स की जीत को पक्का करने वाले रोवमैन पॉवेल 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बना दिया था। कोलकाता की ओर से उमेश यादव के खाते में 3 विकेट लिया था।
दिल्ली की 8 मैचों (IPL 2022) में ये चौथी जीत मानी जा रही है। टीम को 4 मैचों में हार का सामना हुआ था। वहीं, KKR की 9 मैचों में ये छठी हार हुई है। पिछले मैचों में टीम को लगातार हार मिली थी। टीम ने अब तक केवल 3 मैच ही जीतने में कामयाब हुए हैं।
इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए KKR ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 का स्कोर बना लिया था। नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेल लिया था। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बना लिया था। दिल्ली कैपीटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने 4 और मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट हासिल किया था।
मैच में उमेश यादव की बात करें तो कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट हासिल कर लिया था। उन्होंने पृथ्वी शॉ को गोल्डन डक पर आउट करने के अलावा डेविड वार्नर (42) और कप्तान ऋषभ पंत (2) को आउट कर दिया था। टूर्नामेंट के 9 मैचों में उमेश कुल 14 विकेट लिया जा चुका है।
शुरुआती 2 विकेट केवल 17 रन पर गंवाने के बाद दिल्ली की पारी संकट में नजर लग रही थी। हालांकि, तीसरे विकेट को लेकर डेविड वार्नर और ललित यादव ने 49 गेंदों पर 65 रन जोड़ने के बाद टीम को मैच में वापसी कर दिया था। इस साझेदारी को उमेश यादव ने वार्नर को आउट कर तोड़ने में कामयाब हुए थे। वार्नर ने 26 गेंदों पर 42 रन बनाया था।