IPL 2022: दिल्ली ने जीता हाई स्कोरिंग मुकाबला, हैदराबाद को 21 रन से हराया
(IPL 50th Match DC Vs SRH) Source: The Hindu
भारत
चेतना मंच
21 Nov 2025 01:10 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) के के 50वें मैच में देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हराकर जीत हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 208 रन का विशाल टारगेट मिल गया था, जिसके जवाब में टीम ने 186/8 का स्कोर बनाकर सीमित हो गई और मैच में हार का सामना करना पड़ा।
निकोलस पूरन ने सबसे अधिक 62 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। दिल्ली की जीत में खलील अहमद ने 3 विकेट हासिल किया था।
मौजूदा टूर्नामेंट में (IPL 2022) हैदराबाद की बात करें तो लगातार तीसरी हार हो चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक 10 मैच खेल लिया है। इस दौरान 5 में जीत दर्ज कर चुके हैं और 5 में हार मिली है। वहीं, दिल्ली की 10 मैचों में ये 5वीं जीत हो चुकी है। पंत की टीम भी 5 मुकाबला हार का सामना किया है।
पूरन ने की शानदार बल्लेबाजी
निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी करने के साथ 29 गेंदों में आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक पूरा करने में कामयाबी हासिल की है। वह 34 गेंदों में 62 की आतिशी पारी खेलने के बाद शार्दूल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए।
उनका कैच पॉवेल ने पकड़ लिया था. पिछले मैच में देखा जाए तो चेन्नई के खिलाफ भी उन्होंने टारगेट का पीछा करने के साथ 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन बना लिया था।
इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान के साथ 207 का स्कोर बना लिया था।
डेविड वार्नर ने सबसे अधिक नाबाद 92 रन बना लिया था, जबकि रोवमैन पॉवेल 67 के स्कोर पर नाबाद लौट गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबट और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट हासिल किया था।
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग कर रहे दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब हुई थी। पहले ओवर की 5वीं गेंद पर मंदीप सिंह बिना खाता खोले पवेलियन वापस चले गए थे।