कुलदीप यादव के घर जल्द बजेगी शहनाई, CM योगी को दिया खास न्योता
टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को विवाह बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में आयोजित की जाएगी।

Kuldeep Yadav : भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत का उत्साह अभी थमा भी नहीं है कि इसी बीच टीम इंडिया से जुड़ी एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को विवाह बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में आयोजित की जाएगी। कुलदीप यादव की शादी को लेकर पहले चर्चा थी कि यह समारोह नवंबर 2025 में आयोजित किया जाएगा, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण उस समय यह संभव नहीं हो सका। अब शादी की नई तारीख तय हो चुकी है और परिवार में तैयारियां तेज हो गई हैं।
बचपन की दोस्त वंशिका संग लेंगे सात फेरे
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलदीप यादव अपनी बचपन की मित्र वंशिका के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और समय के साथ यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर जीवनसाथी के रिश्ते तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जबकि मुख्य विवाह समारोह 14 मार्च को मसूरी में संपन्न होगा।
CM योगी को भी दिया गया शादी का न्योता
शादी की तारीख करीब आते ही कुलदीप यादव के परिवार में तैयारियों का उत्साह साफ दिखाई देने लगा है। घर में शादी की रस्मों से लेकर मेहमानों की सूची और आयोजन की रूपरेखा तक हर स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी बीच अब खास लोगों को निमंत्रण देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री को दिया गया यह निमंत्रण इस बात का संकेत माना जा रहा है कि यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक समारोह भर नहीं होगी, बल्कि इसमें कई चर्चित और विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी भी देखने को मिल सकती है।
लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन
विवाह के बाद 17 मार्च 2026 को लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की तैयारी है। इस समारोह में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों, फिल्मी दुनिया के मेहमानों और उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े नामचीन लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। वह एलआईसी में कार्यरत हैं। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता आगे बढ़ा। इससे पहले 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह के दौरान दोनों की सगाई संपन्न हुई थी। Kuldeep Yadav