IPL News: एलिमिनेटर मैच में आरसीबी और केकेआर के बीच होगा मुकाबला
भारत
RP Raghuvanshi
11 Oct 2021 01:23 PM
भारत
RP Raghuvanshi
11 Oct 2021 01:23 PM
नई दिल्ली: आईपीएल IPL-2021 में सोमवार को एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम ही क्वालिफायर (Qualifier) में हारने वाली टीम से फाइनल में एंट्री पाने के लिए खेलेगी। हारने वाली टीम का इस सीजन में सफर खत्म हो जाएगा।
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम आरसीबी (RCB) को 7 में से 4 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा इंग्लैंड के ओएन मोर्गन की कप्तानी वाली केकेआर (KKR) ने 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल किया है। ये दोनों कप्तान आईपीएल के तुरंत बाद होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड की कप्तानी करने जा रहे हैं। दोनों ही टीमें खिताब की मजबूत दावेदार हैं।
सीजन में बराबरी का हो रहा मुकाबला
आरसीबी (RCB) और केकेआर (KKR) के बीच इस सीजन में बराबरी का मुकाबला होगा। अप्रैल 18 को हुए मैच में आरसीबी ने 38 रनों से मैच जीत लिया था। आईपीएल 2021 में 20 सितंबर को हुए मुकाबले में KKR ने 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की।
दोनों टीमों में मौजूद हैं मैच जीताने वाले खिलाड़ी
दोनों टीमों के पास एक से बड़ कर एक मैच विनर मौजूद हैं। केकेआर के पास संकट मोचक वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी जैसे बेहतरीन टाॅप आर्डर बल्लेबाज हैं जो कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कप्तान विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में धाकड़ तिकड़ी है। पिछले मैच में केएस भरत ने भी मैच विनिंग (Match Winning) इनिंग खेलकर जीत दिलाई थी।