IPL Auction 2023: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन की चमकेगी किस्मत, आईपीएल नीलामी में हो सकता है फायदा
Pic Source: The Hindu
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 08:51 PM
IPL Auction 2023: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन का पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंनी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में भी मैन आफ द सीरीज का खिताब जीता था। वहीं जिसकी वजह से उनको आगामी आईपीएल 2023 में अधिक कीमत में खरीदा जा सकता है।
शुक्रवार को होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में उनको अच्छी कीमत पर खरीदा जा सकता है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स और अन्य खिलाड़ियों के ‘ब्रैकेट’ में होने से उनकी संभावनाएं पर प्रभाव देखने को मिल सकता है।
आईपीएल नीलामी में होगा फायदा
आईपीएल नीलामी कोच्चि में होने जा रही है जिसमें स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन जैसे ऑलराउंडरों पर मोटी कीमत में आईपीएल टीमों द्वारा आक्शन में बोली लगाई जाएगी।
करेन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपए रखा गया है और उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन पर आईपीएल नीलामी पर करीबी नजर रखेंगे।
‘द टेलीग्राफ’ द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में करेन ने बताया है कि,‘‘ मैं पिछली नीलामी में शामिल हो गया था। आपको अपने आधार मूल्य से आगे बढ़ना होता है। मैं इसे (नीलामी को) टेलीविजन पर देखूंगा। मेरा मानना है कि शुक्रवार को जब आपका नाम नीलामी के लिए आएगा तो आप यही प्रार्थना करेंगे कि बोली लगाते रहो ’’।
करेन को आईपीएल 2019 से पहले नीलामी में पंजाब किंग्स ने 7.2 करोड़ रुपए की मोटी कीमत पर खरीद लिया था। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें अच्छी कीमत मिलने वाली है।
उन्होंने कहा ,‘‘ सबसे पहले तो आप पर बोली लगनी चाहिए। मुझे अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है लेकिन मैं उसी ब्रैकेट में हूं जिसमें बेन स्टोक्स और अन्य ऑलराउंडर हैं। इसलिए कुछ भी हो सकता है "।
करेन को पंजाब किंग्स ने 2020 के सत्र के दौरान ‘रिलीज’ किया था और बाद में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 5.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया था।