World Cup 2023: इंग्लैंड ने जीता मुकाबला, नीदरलैंड को 160 रन से दी शिकस्त
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:59 PM
World Cup 2023: नीदरलैंड को वर्ल्ड कप में बुधवार को हुए मुकाबला में इंग्लैंड से नीदरलैंड को हार मिली। इंग्लैंड टीम ने ये मुकबला 160 रन से जीत लिया। टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल करने के साथ इंग्लैंड 7वे नंबर पर बना हुआ है। इसके पहले अंग्रेजों ने बांग्लादेश को हराया था। वहीं इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने 108 रन की पारी खेली।
नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। टीम को पुणे में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने 160 रन से करारी शिकस्त दी। MCA स्टेडियम में इंग्लैंड की तरफ बेन स्टोक्स ने शानदार शतक लगाया था। टूर्नामेंट में दूसरी जीत के बाद इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गया। इससे पहले अंग्रेजों ने बांग्लादेश को भी हराया था।
पुणे में इंग्लैंड ने टॉस जीतने (World Cup 2023) के बाद बल्लेबाजी चुना था। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन की पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड 37.2 ओवर में 179 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। इंग्लैंड से मोइन अली और आदिल रशीद ने 3-3 विकेट हासिल किया था। पहली पारी में सेंचुरी बनाने वाले बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
शमी का करारा जवाब: आरोप पर हसन रजा जैसे पाकिस्तानियों को सुनाई खरी-खरी
टूर्नामेंट से बाहर जाने वाली टीम चौथी टीम नीदरलैंड हो गई है।वर्ल्ड कप से पहले ही एलिमिनेट हो चुकी इंग्लैंड टीम ने नीदरलैंड को हराने के बाद उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन 2 के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश एलिमिनेट हुई है। जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।
वर्ल्ड कप में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड में होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में टूर्नामेंट की टॉप-8 पोजिशन में फिनिश करने वाली टीमें ही क्वालिफाई कर सकती हैं।
वोक्स-स्टोक्स में हुई शानदार साझेदारी
स्टोक्स ने सेंचुरी लगने के बाद से 7वें विकेट के लिए क्रिस वोक्स के साथ 129 रन की साझेदारी बनाया था। वोक्स ने 45 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। इस पारी की वजह से बड़ा स्कोर बनाने में आसानी मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनइंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और गस एटकिंसन।
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), वेज्ली बारेसी, मैक्स ओ'डाउड, कॉलिन एकरमैन, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, लॉगन वान बीक, रूलोफ वान डर मेर्व, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन।