टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की हार से भड़के फैन्स, सेमीफाइनल में पहुंचना है मुश्किल
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:32 AM
टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) से हार मिलने के बाद के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम हो गई है। दोनों मैचों में हार मिलने पर ट्विटर पर फैन्स आईपीएल (IPL) को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन करवाने से क्या लाभ होगा? जब टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो रही है।
फैंस ने ये भी बताया कि हम केवल आईपीएल खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर का दबाव झेलने में हमें दिक्कत हो रही है। ऐसे में आईपीएल को बैन करना चाहिए और केवल इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने की आवश्यकता है।
टीम इंडिया के बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। मैच की 20 ओवरों में भारतीय टीम 110/7 का स्कोर बना पाई। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 26 रन का स्कोर बना पाए।
रोहित शर्मा भी शून्य पर मिले जीवनदान का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सके और ईश सोढ़ी की गेंद पर (14) रन बनाकर आउट हो गए। सोढ़ी ने अपने अगले ही ओवर में कैप्टन कोहली (9) को आउट कर भारत की हालत कमजोर कर दी।