विज्ञापन
विज्ञापन

MLC 2025 : मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के तीसरे संस्करण की शुरुआत ऐसे अंदाज़ में हुई जिसे क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। MLC 2025 के उद्घाटन मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 269 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर के पीछे मुख्य भूमिका निभाई न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन ने, जिन्होंने केवल 51 गेंदों में 151 रनों की विस्मयकारी पारी खेली।
यूनिकॉर्न्स की इस पारी ने MLC में पहली बार 250 रनों के आंकड़े को पार किया और नया लीग रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले भी सबसे बड़ा स्कोर यूनिकॉर्न्स के ही नाम था, जब उन्होंने 2023 में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 215 रन बनाए थे। लेकिन इस बार एलन की आतिशी बल्लेबाज़ी ने पुराने सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया। एलन ने अपनी 151 रन की तूफानी पारी में 5 चौके और 19 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनके साथ हासन खान ने भी 38 रनों की अहम पारी खेली, जिससे टीम का कुल स्कोर 269 तक पहुंच सका।
फिन एलन ने केवल 34 गेंदों में शतक पूरा कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह अब MLC इतिहास में सबसे तेज़ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 2023 में सीएटल ओर्कास के खिलाफ 40 गेंदों में शतक ठोका था। इतना ही नहीं, एलन की 151 रन की पारी ने 2024 में सिएटल ओर्कास के लिए खेलते हुए रेयान रिकेल्टन द्वारा बनाए गए 103 रनों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। अब एलन MLC के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। साथ ही वे लीग में शतक लगाने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बने हैं—उनसे पहले यह कारनामा रिकेल्टन और फाफ डु प्लेसिस कर चुके हैं। MLC 2025
विज्ञापन