Sourav Ganguly Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिया मौका, आज मना रहे अपना 50वा जन्मदिन
Pic Source: Amar Ujala
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:08 AM
नई दिल्ली:अपनी कप्तानी के लिए मशहूर और भारतीय टीम के लिए शानदार रिकाॅर्ड हासिल कर चुके पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly Birthday) को प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता है। भारतीय टीम की तस्वीर बदलने को लेकर जाने वाले सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।
टीम इंडिया आज जिस मुकाम पर नजर आ रही है, उसका श्रेय गांगुली को साफ तौर पर मिलना अहम हो जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को कई तरह से सुघार में काफी भूमिका निभाई है।
गांगुली की तैयार की हुई टीम वाले खिलाड़ी अब सन्यास लेकर दूर जा चुके हैं। लेकिन उनकी तैयार की हुई टीम के खिलाड़ियों का आज भी भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान रहा है।
सौरव गांगुली का करियर रहा है शानदार
सौरव गांगुली ने क्रिकेट करियर में काफी शानदार रिकाॅर्ड हासिल किया है। उन्होंने 113 टेस्ट मुकाबले की 188 पारियों में 7212 रन बनाया है। वहीं उन्होंने टेस्ट मैच में 35 अर्धशतक, 16 शतक और 1 दोहरा शतक बनाया था। वहीं सौरव गांगुली ने वनडे वाले 311 मैचों की 300 पारियों में 11363 बना लिया था जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल है।
गांगुली खुद बीसीसीआई (Sourav Ganguly Birthday) के अध्यक्ष पर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि उनके दौर में उपकप्तान रहने वाले राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) टीम इंडिया के चीफ कोच भी रह चुके हैं। वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) एनसीए के प्रमुख हैं और एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
इन खिलाड़ियों को सौरव गांगुली ने मौका दिया था, जो कई युवा प्रतिभाओं को तराशने में लगे हुए हैं। इनके अलावा भी कई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।
सचिन के बर्थडे के मौके पर देखा जाए तो उनके सबसे करीबी दोस्त और उनके ओपनिंग पार्टनर सचित तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली को लेकर कुछ अहम बाते कहीं थी। इस इंटरव्यू में सचिन ने सौरव गांगुली से जुड़ी कुछ अहम चीजे साझा की है।
उन्होंने गांगुली के साथ अंडर- 15 के दिनों से अपनी दोस्ती के बारे में बताया और भारतीय टीम के कप्तान और अब भारतीय क्रिकेट के प्रशासक बनने तक के सफर और अपनी गहरी दोस्ती को लेकर खुलकर जानकारी दिया।
सचिन ने कहा है कि वह जानते थे कि उनके बाद भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन होने जा रहा है। सबसे पहले साल 1999 में उन्होंने ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त गांगुली की टीम का उपकप्तान बनाने का प्रस्ताव रख दिया था।
तेंदुलकर ने अपनी पुरानी दोस्ती पर बताया है कि, ‘गांगुली ने पहली बार भारत के लिए 1992 में खेल की शुरुआत किया था और फिर 1996 में वापसी कर लिया था। उस समय मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे लेकिन दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहते थे’