
एशिया कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और की अंतिम रूपरेखा को लेकर उत्सुकता चरम पर है। इस बार चयनकर्ता संतुलित टीम कॉम्बिनेशन बनाने की दिशा में कड़े फैसले ले सकते हैं। चर्चा है कि युवा चेहरों को प्राथमिकता देते हुए कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह पर संशय गहराया हुआ है, जबकि ओपनिंग कॉम्बिनेशन में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को बढ़त मिलने की संभावना है। वहीं, बैकअप ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल पर निगाहें टिकी हैं। चयन समिति 19 अगस्त को मुंबई में मीटिंग करेगी, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हो सकते हैं और यहीं से एशिया कप के लिए टीम इंडिया का चेहरा साफ होगा। Asia Cup 2025
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की रणनीति का सबसे अहम हिस्सा ओपनिंग स्लॉट बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को फ्रंटलाइन विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। बैकअप की बात करें तो यशस्वी जायसवाल को लगभग हरी झंडी मिल चुकी है। शुभमन गिल की दावेदारी जारी है, लेकिन वह फिलहाल पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अगर कोच गौतम गंभीर ने गिल को टीम बैलेंस का हिस्सा बनाने पर जोर दिया, तो यह फैसला पूरे कॉम्बिनेशन को प्रभावित कर सकता है।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 754 रन और आईपीएल 2025 में 650 रनों की धमाकेदार पारियों के बावजूद शुभमन गिल की एशिया कप टीम में एंट्री पर संशय है। चयनकर्ताओं की नजर इस बार टीम इंडिया के संतुलन और वर्तमान फॉर्म पर है। ओपनिंग कॉम्बिनेशन में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अधिक भरोसेमंद विकल्प साबित हो रहे हैं, जबकि गिल की दावेदारी फिलहाल बैकअप में सीमित नजर आ रही है।
मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के चयन को लगभग तय माना जा रहा है। एक स्लॉट के लिए शिवम दुबे और रिंकू सिंह के बीच कड़ी जंग है। शिवम की गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें थोड़ी बढ़त दिला रही है। श्रेयस अय्यर की दावेदारी कमजोर दिख रही है। वहीं, विकेटकीपिंग में सैमसन के बैकअप के तौर पर जितेश शर्मा को जगह मिल सकती है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए दमदार प्रदर्शन किया था।
इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज का चयन भी इस बार मुश्किल माना जा रहा है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ अर्शदीप सिंह तय हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है। अनुभवी मोहम्मद शमी के चुने जाने की संभावना बेहद कम है।
स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह लगभग तय है। इसके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या टीम बैलेंस में अहम भूमिका निभाएंगे। Asia Cup 2025