GT vs MI : IPL में अब तक किसका रहा दबदबा, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड ?
GT vs MI
भारत
RP Raghuvanshi
28 Mar 2025 05:20 PM
GT vs MI : आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना किया है। मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दी, वहीं गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों का हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या कहता है।
GT vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें अब तक 5 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से 3 बार गुजरात टाइटंस को जीत मिली है, जबकि 2 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। आंकड़ों के अनुसार, गुजरात का पलड़ा मुंबई पर थोड़ा भारी रहा है, लेकिन अगर इस मैच में मुंबई इंडियंस जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो यह हेड टू हेड रिकॉर्ड बराबर हो जाएगा।
GT vs MI: पिछली भिड़ंत में गुजरात ने मारी थी बाज़ी
आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 162 रन ही बना सकी थी।
GT vs MI दोनों टीमों का स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस (GT):
जोस बटलर (विकेटकीपर)
शुभमन गिल (कप्तान)
साई सुदर्शन
ग्लेन फिलिप्स
शाहरुख खान
वाशिंगटन सुंदर
राहुल तेवतिया
राशिद खान
आर साई किशोर
कगिसो रबाडा
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
इशांत शर्मा
जयंत यादव
महिपाल लोमरोर
करीम जनत
कुलवंत खेजरोलिया
अनुज रावत
गेराल्ड कोएत्जी
शेरफेन रदरफोर्ड
मानव सुथार
कुमार कुशाग्र
अरशद खान
गुरनूर बराड़
निशांत सिंधु
मुंबई इंडियंस (MI):
हार्दिक पांड्या (कप्तान)
रोहित शर्मा
सूर्यकुमार यादव
जसप्रीत बुमराह
तिलक वर्मा
ट्रेंट बोल्ट
नमन धीर
रॉबिन मिंज
कर्ण शर्मा
रियान रिकल्टन
दीपक चाहर
अल्लाह गजनफर
विल जैक्स
अश्विनी कुमार
मिचेल सेंटनर
रीस टॉप्ली
श्रीजिथ कृष्णा
एस राजू
बेवेन जैकब्स
अर्जुन तेंदुलकर
लिजाड विलियम्स
विग्रेश पुथुर
राज अंगद बावा
क्या कहते हैं आंकड़े?
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक रही है, जबकि गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन में ही ट्रॉफी जीतकर सभी को चौंका दिया था। गुजरात के पास युवा जोश और बेहतरीन गेंदबाजों की ताकत है, जबकि मुंबई के पास अनुभव और स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। GT vs MI :