IPL 2022: गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया ने धुआधार बल्लेबाजी से दिलाई जीत
भारत
चेतना मंच
09 Apr 2022 06:33 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) के 16वें मैच में ने गुजरात टाइटन्स (GT) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की है। गुजरात टाइटंस को 190 रन चेज करना था, जिसे टीम आखिरी गेंद पर 4 विकेट खोकर हासिल किया था। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली थी। आखिरी ओवर में गुजरात को 19 रन बनाना था और मैच की अंतिम दो गेंदों पर राहुल तेवतिया ने लगातार दो सिक्स लगाने के बाद टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलवाई।
इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग (IPL 2022) करते हुए पंजाब किंग्स 9 विकेट खोने के बाद 89 रन का स्कोर बना लिया था। लियाम लिविंगस्टोन (64) टॉप स्कोरर हो गए थे। वहीं, शिखर धवन ने 35 रन बना लिए था। गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट बना लिया था।
गुजरात (Gujarat Titans) के ओपनर शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग करने के दौरान 59 गेंदों 96 रन बना लिया था। इस टूर्नामेंट में ये उनका लगातार दूसरी अर्धशतक हो चुका है। गिल का विकेट रबाडा को मिल गया था। गिल शतक नहीं बना पाए, लेकिन आईपीएल में ये उनका सबसे बढ़िया स्कोर माना जा रहा है।
17वें ओवर में बात की जाए तो पंजाब किंग्स विकेट के दो आसान मौके खो दिया था। बॉलिंग राहुल चाहर कर रहे थे और ओवर की पहली ही गेंद पर बेयरस्टो ने शुभमन गिल को स्टंप आउट करने का मौका खो दिया था। उस समय गिल 90 पर बैटिंग करते नजर आ रहे थे। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर रबाडा ने स्क्वायर लेग पर हार्दिक का आसान सा कैच ड्रॉप किया था।
टॉस हारकर पहले बैटिंग (Batting) करना पंजाब के लिए अच्छा नहीं रहा। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान मयंक अग्रवाल 9 गेंदों में 5 रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच शॉर्ट मिडविकेट पर राशिद खान ने पकड़ा। इस सीजन की 4 पारियों में मयंक ने अभी तक केवल 42 रन बनाए हैं।