IPL 2022: गुजरात ने आईपीएल में दिखाया जलवा, लखनऊ को 5 विकेट से हराया
IPL 2022:
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:04 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सोमवार को दो नई टीमों लखनऊ सुपर जांयट (LSG) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) में काफी टक्कर का मुकाबला हुआ था। आखिरी ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले को गुजरात ने 5 विकेट से जीत लिया । लखनऊ ने गुजरात को 159 रन का लक्ष्य दिया था। गुजरात ने 2 गेंदें बाकी रहते ये लक्ष्य हासिल करने में कामयाब हुए हैं।
इस मुकाबले (IPL 2022) की बात करें तो शमी का सेंसेशनल स्पेल, राहुल की गोल्डन डक, शुभमन गिल का कैच, दीपक हुडा और डेब्यूटेंट आयुष की फिफ्टी जैसे बेहतरीन लम्बे देखने को मिल रहे हैं। इसके बाद गुजरात को लेकर बात करें तो खेल रहे श्रीलंका एक्सप्रेस चमीरा का डबल अटैक देखा गया था। पर, तेवतिया और मिलर ने 34 गेंदों पर हुई 60 रनों की कमाल की साझेदारी बनाकर टीम की वापसी की।
चमीरा ने 5 गेंदों में हासिल कर लिया 2 विकेट
लखनऊ में गेंदबाज दुष्मंत चमीरा ने 5 गेंदों के अंदर गुजरात के दो विकेट लेकर दबाव बनाना शुरु किया था। अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद के बाद चमीरा ने शुभमन गिल (0) का विकेट लेकर काफी दबाव बनाया था। गिल का कैच एक्स्ट्रा कवर दीपक हुडा ने लपक कर काफी दबाव बनाया था। अपने अगले ओवर की बात करें तो पहली गेंद पर चमीरा ने विजय शंकर (4) को क्लीन बोल्ड किया था।
लखनऊ ने पहले चार विकेट 29 के स्कोर पर खो दिया था। इसके बाद दीपक डुड्डा और आयुष बदोनी ने 5वें विकेट के लिए 68 गेंदों पर 87 रन जोड़कर टीम की मैच में वापसी करवा दिया था। दीपक 41 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हो गए थे। IPL में उनका ये चौथा अर्धशतक बनाया था। आयुष ने भी 41 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली थी। आयुष ने अपने IPL डेब्यू कर फिफ्टी लगा दिया था।
मोहम्मद शमी (Shami) की बात करें तो शानदार गेंदों से लखनऊ के खेमे में खलबली मचा दिया। ओवर की पहली ही गेंद पर शमी ने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को शून्य पर पवेलियन वापस भेज दिया था। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने क्विंटन डिकॉक (7) को बोल्ड कर किया था जिसके चलते लखनऊ टीम काफी दबाव में हो गई थी। अपने तीसरे ओवर में शमी ने मनीष पांड़े (6) का विकेट हासिल किया था ।