IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने हासिल की जीत, दिल्ली को 6 विकेट से हराया
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 10:53 PM
IPL 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 6 विकेट से हार मिली है। 4 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल कर इस सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल की है।
मैच में दिल्ली (Delhi Capitals) टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाया था। वहीं, 163 रन का पीछा करने के बाद गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया। इस जीत में डेविड मिलर ने मैच विनिंग पारी खेली और उनका साथ साई सुदर्शन ने साथ दिया।
UK News : ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने फिनलैंड के नाटो में शामिल होने का स्वागत किया
पहले बल्लेबाजी (IPL 2023) करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब हुई। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ महज 7 रन बनाकर ही पवेलियन वापस चले गए थे।
इसके बाद मिचेल मार्श भी 4 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन चले गए थे। हालांकि, इसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने टीम की पारी संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो भी 37 रनों के स्कोर पर अपना विकेट दे बैठे थे।
सरफराज खान ने 34 गेंदों पर 30 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, डेब्यूटेंट अभिषेक पोरेल ने 20 रन बनाया था। उनके अलावा स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 36 रनों की पारी खेली और टीम को 162 रन के स्कोर पहुंचाने में कामयाब हुए।
राशिद खान- मोहम्मद शमी ने हासिल किया 3-3 विकेट
गुजरात टीम (Gujarat Titans) की तरफ से मोहम्मद शमी और राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी किया। इस मुकाबले में दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट हासिल कर लिया था। दोनों ने दिल्ली टीम के बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने से रोक दिया और गुजरात टीम को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई थी।
163 रन का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरूआत काफी खराब हुई थी। दोनों सलामी बल्लेबाज गिल और साहा 14-14 रन बनाकर 36 के स्कोर अपना विकेट गिर गया था।
दोनों को एनरिक नॉर्ख्या ने आउट किया था। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे कप्तान हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।