IPL 2023: गुजरात ने जीता मुकाबला, पंजाब को 6 विकेट से हराया
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:17 AM
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार के दिन गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया है। ओपनर शुभमन गिल ने फिफ्टी पूरा किया था। लेकिन आखिरी ओवर में वह आउट हो गए।
टीम को 2 गेंदों में 4 रन की जरुरत थी, यहां राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर गुजरात को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में मोहित शर्मा ने 2 विकेट हासिल किया था।
मोहाली (IPL 2023) के IS बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने के दौरान पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिया था। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल करने में कामयाब हुए थे।
Greater Noida : ग्रेनो प्राधिकरण को मिलेंगे 7 करोड़, 17 शॉप-क्योस्क बिके
शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी
मैच में शुभमन गिल ने 49 गेंद में 67 रन की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (30 रन) ने तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह पर चार चौके जड़कर पंजाब किंग्स को पस्त करने में अहम भूमिका निभाई थी।
कागिसो रबाडा ने साहा (19 गेंद, पांच चौके) को आउट कर 100वां आईपीएल विकेट हासिल किया था और गिल के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हो गई।
साई सुदर्शन (19 रन) लय में आ ही रहे थे कि अर्शदीप ने उन्हें आउट किया था। इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या (08) भी पवेलियन पहुंच गये। अंतिम ओवर में टीम को छह गेंद में सात रन की जरुरत थी और सैम करन ने गिल को बोल्ड कर दिया। राहुल तेवतिया (05) ने फिर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी। डेविड मिलर 17 रन बनाने के बाद नाबाद रहे।
आईपीएल में वापसी करने वाले अनुभवी गेंदबाज मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटन्स के लिए पहली बार खेलने के दौरान 18 रन देकर दो विकेट झटककर कफी प्रभावित किया है। मोहम्मद शमी (44 रन देकर एक विकेट) ने अपनी टीम को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। राशिद खान, जोश लिटिल और अल्जारी जोसफ को भी एक एक विकेट मिला था।
पावरप्ले में पंजाब के गिरे 2 विकेट
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी खराब हुई थी। टीम ने पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह का विकेट हो गया था। शिखर धवन और मैथ्यू शॉर्ट ने पंजाब की पारी संभाल लिया था, लेकिन चौथे ही ओवर में धवन भी कैच आउट हो गए। हालांकि टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाया था।