आप जीये हजारों साल (वी.वी.एस) लक्ष्मण जन्मदिन मुबारक हो लक्ष्मण । आज 47 साल के हो गए हैं आप, “वेरी वेरी स्पेशल”, ल्क्ष्मण । आज आपको देश-विदेश से सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। वांगीपुरपु वेंकट साई लक्ष्मण का जन्म 1 नवंबर 1974 में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आपके पिता का नाम सत्यभामा और मां का नाम शांताराम है। लक्ष्मण के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। आप देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं। लक्ष्म्ण को आमतौर पर वीवीएस लक्ष्मण के नाम से जाना जाता है, लक्ष्मण को भारतीय टीम के लिए सबसे पहले 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला था। वही लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 1998 में अपना मैच खेला था आपने । टेस्ट क्रिकेट में लक्ष्मण एक समय पर भारतीय बल्लेबाजी क्रम के एक महत्वपूर्ण स्तम्भ माने जाते हैं। आपने देश को जिताने के लिए कई महत्वपूर्ण पारियाँ खेलीं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता मे खेली गयी 281 रनों की मैराथन पारी मुख्य है। लक्ष्मण की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम फॉलोऑन खेलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रही थी। लक्ष्मण का पूरा अंतर्राष्ट्रीय करियर देखा जाये तो उन्होंने अपने पूरे करियर में 134 टेस्ट मैचो की 225पारियों में उन्होंने 45.50 की शानदार औसत से 8781 रन बनाए है। वही 50 ओवर के खेल में आपके बल्ले से 86 मैचो की 83 पारियों में कुल 2338 रन बने । आईपीएल में लक्ष्मण ने 20 मैचो में हिस्सा लिया और 282 रन बनाए। लक्ष्मण अपने क्रिकेट करियर के दौरान राहुल द्रविड़ सचिन तेंदुलकर तथा सौरव गांगुली के साथ भारतीय बल्लेबाजी क्रम के फैब 4 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे । आप एक मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में एक क्रिकेट कमेंटेटर हैं। लक्ष्मण ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हम चेतना मंच टीम से आपकी लंबी स्वस्थ आयु की कामना करते हैं।