Ravindra Jadeja Birthday: जन्मदिन की अकूट बधाइयाँ रविंद्र जडेजा
Happy birthday Ravindra Jadeja
भारत
चेतना मंच
06 Dec 2022 09:18 PM
अंजना भागी
Ravindra Jadeja Birthday: सूर्य की तरह चमकने के लिए सूर्य की तरह जलना भी पड़ता है। चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले रविन्द्र जडेजा को चेतना मंच परिवार की ओर से उनके इस शुभ दिन के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका क्रिकेट के खेल में परचम ऐसे ही लहराए।
रविंद्र जडेजा का जन्म गुजरात के जामनगर जिले के नवगाम खेड में 6 दिसंबर 1988 को हुआ। रविंद्र के पिताजी अनिरुध सिंह जडेजा सेना में थे, लेकिन एक इंजरी के लगने से उनको सेना छोडनी पड़ी। मां एक सरकारी अस्पताल में नर्स थीं। वे भी न रहीं। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी और 3 बच्चों की परवरिश बहुत मुश्किल था पर किसी ने भी हिम्मत ना हारी। पिता का स्वप्न आर्मी ऑफिसर बनने का टेस्ट पास करके पूरा किया और दूसरे ही दिन माँ का स्वप्न पूरा करूंगा की ओर चल पड़े।
जडेजा क्रिकेट को लेकर इतने पैशनेट थे कि नींदों में भी पकड़ो, फेंकों बोलते रहते थे। आर्थिक समस्या बहुत गंभीर थी फिर क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल होता है। लेकिन कुछ खिलाड़ी बेहद संघर्षों से भरी जिंदगी को पार करते हुए सितारों की दुनिया में भी पहुंचते हैं। यह तो ऐसा खेल है कि जब तक आखिरी गेंद नहीं फिक जाती तब तक कुछ भी कहना बेमानी होता है। लेकिन परिवार का साथ और अपने कठिन परिश्रम के कारण रवींद्र को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम में चुना गया था। इस टीम ने वर्ल्ड कप जीता और सभी खिलाडिय़ों को 15-15 लाख रुपए की फीस मिली थी। बस इसी के बाद से उनके परिवार की सारी आर्थिक समस्याएं दूर होनी शुरू हो गईं और रविंदर ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Happy birthday Ravindra Jadeja
रविंदर जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हाल ही में संपन्न आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इस पुराने साथी पर इतना भरोसा दिखाया कि उसे नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया गया था। रविंदर की जरूरत टीम को इस कदर थी की उन्हें धोनी और रैना के साथ रिटेन किया गया था। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अत्यंत सादगी व विनम्र पृष्ठ भूमि से हैं। अपने घोर परिश्रम से खेल के दम पर उन्होंने खुद को बड़ा बनाया है। 2012 में जडेजा से सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। क्रिकेट जगत में सभी उन्हें प्यार से 'सर जडेजा के नाम से जानते हैं।
रविंद्र की प्रतिभा को पहली बार पूर्व भारतीय कप्तान किरण मोरे ने पहचाना था। उन्होने 2002 में रविंद्र को अंडर-14 टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा तो अपनी एकेडमी के लिए खेलने का प्रस्ताव भेजा। उसके बाद जडेजा की एंट्री सौराष्ट्र अंडर-19 में हुई। जिसके बाद जडेजा को भारतीय अंडर-19 टीम में भी खेलने का मौका मिला और फिर इसके बाद जडेजा ने दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर टेस्ट में डेब्यू किया था। 2009 में उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला।
यह मैच श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला गया था। उन्होंने 30 टेस्ट में अभी तक 142 विकेट लिए और 1051 रन बनाए। जिसमें सात अर्धशतक थे। वहीं 129 वनडे में उन्होंने 151 विकेट और 1888 रन बनाए। 22 जनवरी 2017 को जडेजा ने जब कोलकाता के ईडन गार्डन पर सैम बिल्लिंग्स को आउट किया तब वे अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय लेफ्ट-आर्म स्पिनर घोषित हुए । मार्च 2017 तक वे ही टॉप पर रह रहे बॉलर रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर विश्व के नंबर 1 गेंदबाज बने।
Happy birthday Ravindra Jadeja
सुनील गावस्कर ने तो मीडिया के सामने मार्च 2013 में रविन्द्र जडेजा को रोल मॉडल बताया था। 2013 में फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत 4-0 से जीता थे, जिसमे गावस्कर ने मीडिया के सामने जडेजा को जीत का आर्किटेक्ट बताया था। फिलहाल रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की तीसरी ट्रॉफी जीत की खुशी मना रहे हैं क्योंकि इस बार के आईपीएल के 11वें सीजन में जडेजा ने कई शानदार स्पैल किए हैं। उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस पूरे आईपीएल में जडेजा ने चेन्नई के लिए 16 मैचों में 11 विकेट लिए और उनका प्रदर्शन सभी से शानदार रहा है आज चेन्नई सुपरकिंग उनकी वजह से जीत रही है।