टी-20 वर्ल्ड कप: हार्दिक की फिटनेस और रोहित की खराब फॉर्म से टीम इंडिया को हो रही परेशानी
भारत
RP Raghuvanshi
18 Oct 2021 05:36 AM
दुबई: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत (INDIA) का आगाज अक्टूबर 24 को पाकिस्तान के साथ हो जाएगा। उससे पहल भारत को आज इंगलैंड के साथ वार्म अप मैच खेलना है जिससे टीम की तैयारी का पता लग सकेगा। इस मैच में दोनों टीमों को रणनीति पर काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा विरोट कोहली (Kohli) सही तालमेल बिठाने के अलावा हार्दिक पांज्डया को बोलिंग पर विशेष ध्यान दे सकते हैं।
पंड्या की गेंदबाजी पर बना हुआ है सस्पेंस
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस पर लगातार सवाल उठाए जा चुके हैं। आप को बता दें कि आईपीएल 2021 फेज 2 में उन्होंने एक बार भी गेंदबाजी (Bowling) नहीं की थी। हालात को देखते हुए समझा जा रहा है कि टी-20 विश्व कप में पांड्या बल्लेबाजी करते ही नजर आएंगे। पंड्या को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए गेंदबाजी भी करनी पड़ सकती है। वैसे गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी हार्दिक अच्छी लय में नहीं नजर आ रहे हैं।
रोहित शर्मा को रहेगा फाॅर्म में लौटने का इंतजार
भारत के टाॅप ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बल्लेबाजी में लय तलाश रहे हैं। आईपीएल फेज-2 में उनका प्रदर्शन काफी खराब था। उन्होंने 6 पारियों (Innings) में 131 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में हिटमैन की फाॅर्म काफी अहम होने वाली है। पाकिस्तान के (Pakistan) खिलाफ मैच से पहले ही रोहित शर्मा के पास फॅार्म में वापस आने का मौका है।
मार्गन भी लय में आने का करेंगे प्रय़ास
इंग्लैंड (England) के कप्तान (Captain) माॅर्गन काफी खराब फाॅर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल में उनका बल्ला काफी खामोश था। हालांकि उन्होंने अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया। टूर्नामेंट की 16 पारियों में मोर्गन ने 11.08 की सामान्य औसत से उन्होंने 133 रन ही बनाए थे।