
भारतीय क्रिकेट के किंग’ विराट कोहली आज सिर्फ क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और करोड़ों की कमाई का प्रतीक बन चुके हैं। 37 साल की उम्र में भी उनकी लोकप्रियता और ग्लोबल पहचान कम होने का नाम नहीं ले रही। चाहे उन्होंने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके फैन फॉलोइंग, सोशल मीडिया प्रभाव और आर्थिक सामर्थ्य लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली की कुल नेटवर्थ कितनी है और उनके कमाई के असली स्रोत क्या-क्या हैं। Virat Kohli
विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 1,050 करोड़ रुपये आंकी जाती है, और उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा क्रिकेट से आता है। BCCI से उन्हें सालाना करीब 7 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है, जबकि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट उन्हें 21 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कमाने का अवसर देता है। यानी केवल क्रिकेट ही विराट कोहली को सालाना लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई का भरोसेमंद स्रोत प्रदान करता है। यह आंकड़े साफ तौर पर दर्शाते हैं कि क्रिकेट के मैदान पर उनकी मेहनत और कौशल का आर्थिक रूप में भी बड़ा फल मिल रहा है। Virat Kohli
विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू भारतीय क्रिकेट में बेमिसाल है। आज वह 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड्स के एंबेसडर हैं, जिनमें एमआरएफ, ऑडी, ब्लू स्टार, मिंत्रा और टू यम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने प्यूमा के साथ भी साझेदारी की है। विराट की ब्रांड एंडोर्समेंट कमाई क्रिकेट से कहीं आगे निकल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, वह एक एड कैंपेन के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं। यही कारण है कि उनकी ब्रांडिंग कमाई अब उनके क्रिकेट के वेतन से कई गुना ज्यादा है, और वह सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड के तौर पर उभरे हैं।
विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी एक सशक्त पहचान बना चुके हैं। उनका खुद का फैशन ब्रांड WROGN आज युवाओं के बीच बेतहाशा लोकप्रिय है, जो उनके स्टाइलिश और ट्रेंडी डिज़ाइन्स को लेकर लगातार चर्चा में रहता है। इसके अलावा, विराट ने प्यूमा के साथ मिलकर One8 नाम का स्पोर्ट्सवियर ब्रांड लॉन्च किया, जो फिटनेस और फैशन का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। लेकिन विराट की बिजनेस दुनिया यहीं तक सीमित नहीं है। उनके One8 Commune नाम के रेस्टोरेंट्स अब दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में फैले हुए हैं, जो हर साल करोड़ों रुपये का टर्नओवर जनरेट करते हैं।
विराट कोहली की फिटनेस के प्रति दीवानगी केवल मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह इसे एक बिजनेस वेंचर के रूप में भी अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। उनका खुद का Chisel Fitness नामक जिम ब्रांड आज फिटनेस के शौकिनों में बेहद पॉपुलर है, जिसमें उन्होंने करीब 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है। Virat Kohli
लेकिन विराट की व्यावासिक सूझबूझ यहीं नहीं रुकती। वह FC Goa (फुटबॉल), UAE Royals (टेनिस) और Bengaluru Yodhas (प्रो रेसलिंग) के को-ओनर भी हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा, विराट ने Digit Insurance, Rage Coffee और Blue Tribe Foods जैसे स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है, जो इन दिनों तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इन निवेशों से विराट को सालाना भारी मुनाफा हो रहा है। Virat Kohli