IPL 2022: हैदराबाद ने गुजरात को 8 विकेट से हराया, पूरन ने छक्का लगाकर दिलाई जीत
(IPL 2022) Source: Hindustan Times
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:22 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) की 21वें मुकाबले में देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटन्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 163 रन का टारगेट मिल गया था, इसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर दिया था। कप्तान केन विलियमसन (57) सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (IPL 2022) ने टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। टीम ने अभी तक 4 मैच खेल लिया है, जिनमें 2 जीते और 2 हार मिली है। इसके अलावा गुजरात टाइटन्स की लगातार तीन जीत के बाद ये पहली हार मिली है।
इससे पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 20 ओवरों में 7 विकेट के साथ 162 रन बना दिया था। कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक नाबाद 50 रन की पारी खेल चुके हैं। सनराइजर्स की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन से खाते में 2-2 विकेट मिले हैं।
पहली 3 पारियों की बात करें तो केवल 50 रन बना कर केन विलियमसन ने इस मैच में शानदार पारी खेला। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने 42 गेंदों में आईपीएल में अपना 18वां अर्धशतक पूरा कर लिया था। हालांकि फिफ्टी बनाकर वह अपना विकेट गंवा लिया था। केन 57 रन बनाकर हार्दिक की गेंद पर आउट हो गए थे।
टॉस हारकर बैटिंग करने वाली गुजरात टाइटंस की शुरुआत काफी खराब हुई थी। टीम ने तीसरे ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट गंवाया था। पिछले दो मैचों की बात करें तो लगातार दो फिफ्टी लगा चुके गिल 9 गेंदों में 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पवेलियन वापस लौट गए।