नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) 2021 फेज 2 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला हुआ। हैदराबाद ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से ये मैच 7 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 164/5 स्कोर बनाया था। वहीं चेज करने आई हैदराबाद ने 9 बाॅल शेष रहते, ये टारगेट 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।
हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
चेज कर रहे हैदराबाद के ओपनर्स ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दी। जेसन राय और ऋद्धिमान साहा ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। ऋद्धिमान साहा 18 रन बनाकर आउट (OUT) हो गए। वहीं जेसन राय ने 42 गेंदों पर 60 रन की धुआधार पारी खाली। कप्तान विलियमसन (WILLIAMSON) ने नाबाद 51 और अभिषेक शर्मा ने नाबाद 18 रन की पारी खेली।
कप्तान विलियमसन ने खेली शानदार पारी
मजबूत शुरुआत मिलने के बाद हैदराबाद ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया। ऋद्धिमान साहा 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे जिसके बाद कप्तान (CAPTAIN) विलियमसन ने हैदराबाद की पारी संभाली। उन्होंने 41 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान ने जेसन राय के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी बनाया।
सैमसन ने खेली कप्तानी पारी
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक (FIFTY) लगाया। सैमसन ने 57 गेंदों पर ताबड़तोड़ 82 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 3000 रन का आंकड़ा पूरा किया। वे आईपीएल में 3000 से अधिक रन बनाने वाले 19 वे खिलाड़ी बन चुके हैं। इस आईपीएल (IPL) सीजन में सैमसन 433 रन बना चुके हैं।