IPL 2023: हैदराबाद ने जीता मुकाबला, पंजाब को 8 विकेट से हराया
IPL 2023
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:08 AM
IPL 2023: आईपीएल के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL-2023 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने रविवार के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा चुके हैं।
इस जीत से हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल के आठवें नंबर पर पहुंच गई है। जबकि पंजाब छठे स्थान पर शामिल है।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (IPL 2023) में SRH ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बना लिया था। जवाब में हैदराबाद ने 17.1 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट आसानी के साथ हासिल किया था।
राहुल ने खेली शानदार पारी
पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने 66 बॉल पर नॉटआउट 99 रन बनाकर पंजाब को 143 के स्कोर पर पहुंचाने में कामयाब हुए, लेकिन राहुल त्रिपाठी ने 48 बॉल पर 74 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाया था।
Greater Noida : दो साल की मासूम की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपायासनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और थंगारसु नटराजन।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, शाहरुख खान, सैम करेन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।