इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। 30 जुलाई 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट, मैचों की संख्या, मेजबान देशों और आधिकारिक लोगो से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

ICC Men Cricket World Cup 2027 : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। 30 जुलाई 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट, मैचों की संख्या, मेजबान देशों और आधिकारिक लोगो से जुड़ी जानकारी साझा की गई। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप कई मायनों में पिछली प्रतियोगिताओं से अलग होगा। इस बार टूर्नामेंट में 10 की जगह 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही मैचों की संख्या भी बढ़ाई गई है। नए फॉर्मेट के तहत फाइनल मुकाबले तक कुल 57 मैच खेले जाएंगे। ICC Men Cricket World Cup 2027
आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए नया प्रारूप पहले ही तय कर दिया था, जिसे अब 2027 टूर्नामेंट में लागू किया जाएगा। नए सिस्टम के तहत शुरुआती चरण में निचली रैंक वाली टीमों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। रैंकिंग में 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहने वाली टीमों को पहले सुपर सीरीज मुकाबले खेलने होंगे। इस चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम राउंड-2 यानी सुपर 12 में जगह बनाएगी। इसके बाद सुपर 12 चरण में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुप से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक अतिरिक्त टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी। यहीं से चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ICC Men Cricket World Cup 2027
आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आधिकारिक लोगो भी लॉन्च किया। नया लोगो पिछले दो वर्ल्ड कप (2019 और 2023) के डिजाइन से जुड़ा हुआ नजर आता है, हालांकि इसमें कुछ नए बदलाव किए गए हैं। लोगो में वर्ल्ड कप की पहचान को बरकरार रखते हुए नए रंग और डिजाइन एलिमेंट जोड़े गए हैं। ICC Men Cricket World Cup 2027
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी तीन देश मिलकर करेंगे। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया इस बड़े टूर्नामेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के 8 शहरों, जिम्बाब्वे के 3 शहरों और नामीबिया के एक शहर में आयोजित किए जाएंगे। ICC Men Cricket World Cup 2027
दक्षिण अफ्रीका:
जिम्बाब्वे: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो, फाले मोसी-ओ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स
नामीबिया: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक ICC Men Cricket World Cup 2027
50 ओवर का क्रिकेट वर्ल्ड कप करीब 24 साल बाद दोबारा अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित होगा। इससे पहले साल 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी की थी। 2027 का टूर्नामेंट इस प्रतियोगिता का 14वां संस्करण होगा। मेजबान देशों ने इसे "Three Nations, One Heartbeat" थीम के तहत आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें क्रिकेट के जरिए एकता, विविधता और समुदाय की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। ICC Men Cricket World Cup 2027
विज्ञापन