ICC ODI World Cup 2023 : क्रिकेट के महामेले का काउंट डाउन शुरू, 15 अक्टूबर को होगा भारत पाक के बीच महामुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
Countdown of cricket's mega-fest begins, India-Pak match to be held on October 15, see full schedule
भारत
चेतना मंच
27 Jun 2023 07:53 PM
मुंबई। क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब पूरा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाएगा। क्रिकेट के इस महामेले पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। मंगलवार को आईसीसी वनडे विश्वकप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट अब से 100 दिन बाद यानि पांच अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवबंर को समाप्त होगा। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। मुंबई में मंगलवार को 13वें वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया गया।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा उद्घाटन मैच
वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस बार खेलेंगी दुनिया की 10 टीमें
इस साल के विश्व कप में 10 टीम हिस्सा लेंगी। मेजबान होने के नाते भारत को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिला है, जबकि अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने 2020-23 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई है। दो अन्य टीम विश्व कप क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी, जो अभी जिंबाब्वे में खेला जा रहा है। पूर्व चैम्पियन श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा क्वालीफायर में आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, अमेरिका और मेजबान जिंबाब्वे की टीम हिस्सा ले रही हैं।
ICC ODI World Cup 2023
13वें आईसीसी वनडे विश्वकप का पूरा शेड्यूल :
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#ICCODIWorldCup @TeamIndia