Advertisement
Advertisement
आईसीसी ने टिकट खरीदने वाले फैंस को भरोसा दिलाया है कि यदि क्वालीफिकेशन समीकरणों के चलते मैच कोलकाता या अहमदाबाद से बाहर शिफ्ट होते हैं, तो प्रभावित दर्शकों को पूरा रिफंड दिया जाएगा।

Advertisement
ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों को लेकर दर्शकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आते ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू परिस्थितियों के अनुसार बदले जा सकते हैं और यह बदलाव मुख्य रूप से पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर निर्भर होगा। इसी बीच मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक्री के लिए जारी कर दिए गए हैं। आईसीसी ने टिकट खरीदने वाले फैंस को भरोसा दिलाया है कि यदि क्वालीफिकेशन समीकरणों के चलते मैच कोलकाता या अहमदाबाद से बाहर शिफ्ट होते हैं, तो प्रभावित दर्शकों को पूरा रिफंड दिया जाएगा।
फिलहाल कार्यक्रम के मुताबिक पहला सेमीफाइनल कोलकाता में और फाइनल अहमदाबाद में होना तय है। हालांकि, आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ खास परिस्थितियों में नॉकआउट मुकाबलों की लोकेशन बदली जा सकती है और यही बदलाव दर्शकों के रिफंड का आधार बनेगा। आईसीसी के नियम के अनुसार, अगर श्रीलंका क्वालीफाई करता है और वह भारत के अलावा किसी अन्य टीम के खिलाफ सेमीफाइनल खेलता है, तो उस नॉकआउट मैच की मेजबानी कोलंबो कर सकता है। ऐसी स्थिति में जिन फैंस ने संबंधित वेन्यू के हिसाब से टिकट खरीदे होंगे, उन्हें भी रिफंड दिया जाएगा।
फैंस इन तारीखों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं
खास बात यह है कि पहला सेमीफाइनल “फ्लोटिंग वेन्यू अरेंजमेंट” के तहत रखा गया है। यानी यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स या कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम किसी एक जगह शिफ्ट हो सकता है।
अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में सेमीफाइनल-1 खेलेगा। लेकिन अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता, लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करके भारत के अलावा किसी दूसरी टीम से भिड़ता है, तो फिर श्रीलंका सेमीफाइनल-1 कोलंबो में खेलेगा। हालांकि, अगर भारत बनाम श्रीलंका का सेमीफाइनल बनता है, तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता में ही खेला जाएगा। ICC T20 World Cup 2026
Advertisement
Advertisement