खासकर कोलंबो में लगातार हो रही बारिश के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है अगर सुपर-8 का कोई मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, तो आगे क्या होगा? क्या मुकाबला दोबारा खेला जाएगा? क्या रिजर्व डे मिलेगा? और पॉइंट्स टेबल पर इसका असर कितना पड़ेगा?

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे निर्णायक पड़ाव सुपर-8 में प्रवेश करने जा रहा है, लेकिन शुरुआत से पहले ही मौसम ने रोमांच पर पानी फेरने की आशंका बढ़ा दी है। खासकर कोलंबो में लगातार हो रही बारिश के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है अगर सुपर-8 का कोई मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, तो आगे क्या होगा? क्या मुकाबला दोबारा खेला जाएगा? क्या रिजर्व डे मिलेगा? और पॉइंट्स टेबल पर इसका असर कितना पड़ेगा?
सुपर-8 चरण में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई है। इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप में तीन मुकाबले खेलेगी और दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
ग्रुप स्टेज की ही तरह सुपर-8 के मुकाबले भी भारत और श्रीलंका के मैदानों पर खेले जा रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश ने इस हाई-वोल्टेज राउंड की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ऐसे में ICC का नियम एकदम स्पष्ट है सुपर-8 में रिजर्व डे नहीं मिलता, यानी मैच तय दिन नहीं हो पाया तो उसे अगले दिन शिफ्ट करके पूरा कराने का विकल्प नहीं होगा। अंपायर्स हर हाल में खेल शुरू कराने की कोशिश करेंगे, लेकिन नतीजा निकालने के लिए जरूरी शर्त यह है कि दोनों टीमें कम से कम 5-5 ओवर खेलें। अगर इतनी भी गेंदें नहीं फेंकी जा सकीं, तो मुकाबला ‘नो रिजल्ट’ घोषित होगा। ICC T20 World Cup 2026