विज्ञापन
ओपनिंग डे पर मेजबान इंग्लैंड की टक्कर श्रीलंका से होगी, जिससे टूर्नामेंट का माहौल शुरुआत से ही गर्माने वाला है। इस बार 12 टीमें खिताब की दौड़ में हैं, जिन्हें रोमांच बढ़ाने के लिए दो ग्रुप A और B में बांटा गया है।

ICC Women's T20 World Cup 2026 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन अब तेज हो चुका है और क्रिकेट का रंगीन कारवां इस बार इंग्लैंड की सरजमीं पर उतरने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी, जबकि आईसीसी ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए पूरा शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। ओपनिंग डे पर मेजबान इंग्लैंड की टक्कर श्रीलंका से होगी, जिससे टूर्नामेंट का माहौल शुरुआत से ही गर्माने वाला है। इस बार 12 टीमें खिताब की दौड़ में हैं, जिन्हें रोमांच बढ़ाने के लिए दो ग्रुप A और B में बांटा गया है।
ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी दमदार टीमें हैं, जबकि ग्रुप B में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टक्कर देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट में फैंस की सबसे ज्यादा नजरें भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी। यह हाई-वोल्टेज मैच 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा और खास बात यह है कि यही भारत का पहला मुकाबला भी होगा।
विज्ञापन