
महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (30 अक्टूबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी से फैन्स की धड़कनें तेज हैं बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अब सवाल यही है कि अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो फाइनल में कौन पहुंचेगा? आइए, पूरा गणित समझ लेते हैं। ICC Women's ODI World Cup 2025
मुंबई में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सुबह तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। AccuWeather के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दोपहर तक आसमान साफ होने की उम्मीद है। दोपहर 3 बजे मैच के समय तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की संभावना घटकर सिर्फ 20% रह जाएगी। यानी उम्मीद है कि मुकाबला बिना बड़ी बाधा के पूरा हो सकेगा। ICC Women's ODI World Cup 2025
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच है। साउथ अफ्रीका पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। अगर यह मैच बारिश से रद्द होता है, तो क्या भारत बाहर हो जाएगा? नहीं। आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल जैसे नॉकआउट मैचों के लिए रिज़र्व डे (Reserve Day) का नियम बनाया है। अगर 30 अक्टूबर को मैच नहीं हो पाता, तो इसे अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। लेकिन अगर रिज़र्व डे पर भी बारिश ने खेल रोक दिया, तो फाइनल में वही टीम जाएगी जो ग्रुप स्टेज में अंक तालिका में ऊपर रही थी । ICC Women's ODI World Cup 2025
पूरा कराने की कोशिश: सबसे पहले कोशिश यही होगी कि मैच निर्धारित दिन ही पूरा हो जाए। जरूरत पड़ी तो ओवर घटाए जा सकते हैं।
रिजर्व डे पर रीस्टार्ट: अगर पहले दिन मैच अधूरा रहता है, तो अगले दिन वह फिर से पूरा 50 ओवर का मैच माना जाएगा।
बारिश के बीच खेल रुका तो: अगर रिज़र्व डे पर मैच फिर रुकता है, तो उसी ओवर काउंट से खेल दोबारा शुरू होगा।
दोनों दिन रद्द हुए तो: रिज़र्व डे पर भी मैच न हो पाने की स्थिति में ग्रुप टॉपर टीम फाइनल में जाएगी। ICC Women's ODI World Cup 2025