ICC ODI World Cup : बेहद दिलचस्प और रोमांचक होंगे मुकाबले : रोहित
Rohit Sharma About Squad
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:26 AM
मुंबई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद है कि देश में आईसीसी एक दिवसीय विश्व कप अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होगा, क्योंकि खेल की गति काफी बढ़ गयी है। खेल के ताबड़तोड़ प्रारूप टी-20 क्रिकेट ने सभी प्रारूपों को प्रभावित किया है। इससे पारंपरिक पांच दिवसीय प्रारूप भी अछूता नहीं है, जहां बल्लेबाज आक्रामक शॉट लगाने से गुरेज नहीं करते हैं।
ICC ODI World Cup
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत
भारत विश्व कप में आठ अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। उसका लक्ष्य अपना तीसरा और घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतना होगा। भारत को लीग चरण के अपने नौ मैचों को कोलकाता, मुंबई, नयी दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों पर खेलना है। आईसीसी की ओर से जारी बयान में रोहित ने कहा कि यह विश्व कप बहुत प्रतिस्पर्धी होने वाला है, क्योंकि खेल की गति बढ़ गयी है। टीमें पहले से कहीं अधिक सकारात्मक होकर खेल रही हैं। रोहित ने कहा कि यह सब दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए अच्छा संकेत है, जो उन्हें कई रोमांचक पल देने का वादा करता है। हम इस अक्टूबर-नवंबर में अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।
15 को अहमदाबाद में होगा भारत पाक का महामुकाबला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम दिल्ली में 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच खेला जाना वाला बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा। राजनयिक तनाव के कारण दोनों पड़ोसी अब केवल आईसीसी और एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) आयोजनों में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। दोनों देशों के बीच पिछला मुकाबला बीते साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान हुआ था।
ICC ODI World Cup
विश्वकप में हमेशा भारत ने पाकिस्तान को दी है शिकस्त
भारत और पाकिस्तान ने वनडे विश्व कप में सात बार (1992, 1996, 1999, 2003, 2011, 2015 और 2019 में) एक दूसरे का सामना किया है और हर बार भारतीय टीम विजेता रही है। दोनों टीमें ने 50 ओवर के प्रारूप के विश्व कप में 1987 और 2007 में एक दूसरे का सामना नहीं किया था। दोनों टीमें 2007 में ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी, जबकि 1987 में अलग-अलग ग्रुप में होने के बाद दोनों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी 45 मैच
भारत के अन्य बड़े मुकाबलों में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः 22 और 29 अक्टूबर को धर्मशाला और लखनऊ में होने वाले मैच शामिल हैं। टूर्नामेंट में पिछली बार के राउंड-रॉबिन प्रारूप को बरकरार रखा गया है, जिसमें सभी टीमें कुल 45 लीग मैचों के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। टूर्नामेंट में छह मुकाबले दिन (सुबह 10:30 से शुरू) के होंगे, जबकि बाकी के मैच दिन-रात्रि (दोपहर दो बजे से) में खेले जायेंगे। नॉकआउट मुकाबले भी दिन-रात्रि के होंगे।
भारत सेमीफाइनल में पहुंचा तो मुंबई में होगा मुकाबला
शीर्ष चार टीमें 15 नवंबर को मुंबई में और 16 नवंबर को कोलकाता में खेले जाने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आरक्षित दिन होंगे। भारत अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो वह अपना मैच मुंबई में खेलेगा।
भारत के मैचों का कार्यक्रम :
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, आठ अक्टूबर, चेन्नईभारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्लीभारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबादभारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणेभारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशालाभारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊभारत बनाम क्वालीफायर दो, दो नवंबर, मुंबईभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांच नवंबर, कोलकाताभारत बनाम क्वालीफायर एक, 11 नवंबर, बेंगलुरु।देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#ICCODIWorldCup #RohitSharma #IndvsPak #Competitor #IndianCaptain