भारत बनाम इंग्लैंड मैच को जीत भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगा
IND vs AFG T20
भारत
RP Raghuvanshi
29 Oct 2023 03:32 AM
भारत बनाम इंग्लैंड: विश्व कप 2023 के 29वें मैच में अब तक अजेय भारत का मुक़ाबला डिफ़ेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से होगा। ये मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का अब तक प्रतियोगिता में प्रदर्शन लाजवाब रहा है।
भारत ने अपने सभी पांचों मैच जीते हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड ने अपने अब तक के प्रदर्शन से निराश किया है। उसने अपने 5 में से 4 मैच गंवाएं हैं और वो नॉक आउट की रेस से लगभग बाहर हो गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड: भारत है जीत का दावेदार
खिताब का प्रबल दावेदार भारत इस मैच में भी जीत की दावेदार है। कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल अच्छी फॉर्म में हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में बुमराह, सिराज, कुलदीप और जडेजा भी अच्छी लय में हैं। मोहम्मद शमी के आने से टीम की गेंदबाजी और भी मजबूत हुई है। इसी कारण टीम को पिछले मैच में हार्दिक पाण्ड्या की कमी भी नहीं खली।
भारत ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को मात दी है। भारत इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचना चाहेगा। इस समय भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
इंग्लैंड ने किया है खराब प्रदर्शन, भारत बनाम इंग्लैंड
इस विश्व कप में इंग्लैंड की टीम फिसड्डी साबित हुई है। पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम उस सदमे से उबर ही नहीं पाई। उसके बल्लेबाज हों या गेंदबाज, कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। यहाँ तक की उसका अभी तक टीम संयोजन भी सही नहीं बैठा है। जो गेंदबाज रीस टॉपली फॉर्म में थे, वो भी इंजर्ड होकर घर वापस जा चुके हैं।
इंग्लैंड टीम प्रतियोगिता से लगभग बाहर हो चुकी है। वो अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। अब वो सिर्फ अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। इस विश्व कप में उसे सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ ही जीत मिली है। बाकी मैचों में उसे न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।