New Rules in World Cup 2023 : इस बार विश्व कप में दिखेंगे ये नए नियम, कई पुराने विवादास्पद नियम हटाए गए
13वां विश्व कप
भारत
चेतना मंच
04 Oct 2023 02:29 AM
New Rules in World Cup 2023 : क्रिकेट विश्व कप 2023 बस शुरू ही होने वाला है, इसकी काउंट डाउन जारी है। वनडे विश्व कप की शुरुआत 5 अक्तूबर को हो जाएगी। इस बार के विश्व कप में कई पुराने नियम दिखाई नहीं देंगे, जबकि कई नए नियम इस विश्व कप में लागू होंगे। इनमें पिछले विश्व कप फाइनल में निर्णायक भूमिका निभाने वाला बाउंड्री काउंट नियम भी शामिल है।
New Rules in World Cup 2023 : ये नया नियम होगा इस बार लागू
इस बार वर्ल्ड कप के लिए ICC ने नियमों में परिवर्तन करते हुए कई वेन्यू के पिच क्यूरेटरों के लिए एक 'प्रोटोकॉल' तैयार किया है। ICC ने पिचों पर ज्यादा घास रखने के लिए कहा है, साथ ही कहा कि बाउंड्री का साइज 70 मीटर से कम नहीं होना चाहिए, वो चाहें तो इससे ज्यादा कर सकते हैं। विश्व कप में ऐसा पहली बार किया गया है।
नहीं दिखेगा इस बार सॉफ्ट सिग्नल नियम
जून में हटाए गए सॉफ्ट सिग्नल नियम भी देखने को नहीं मिलेगा। इस नियम में मैदानी अम्पायर अपना निर्णय देता है, फिर उसी निर्णय पर अम्पायर का रिव्यू लेता है। थर्ड अम्पायर उस आउट के संदर्भ में वीडियो फुटेज देखता है और मैदानी अंपायर के निर्णय के खिलाफ सबूत होने पर इसे पलटता है, नहीं तो मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखता है।
इस पुराने नियम को भी बदला गया New Rules in World Cup 2023
बाउंड्री काउंट नियम (Boundary Count Rule) एक ऐसा नियम, जिसने पिछले वर्ल्ड कप 2019 में काफी सुर्खियां बटोरीं और इंग्लैंड (England) को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। विश्व कप 2019 में फाइनल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच खेला गया था और टाई रहा था।
इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया और सुपर ओवर भी टाई हुआ था। इसके बाद विजेता का फैसला बाउंड्री काउंट नियम से किया गया था और ज्यादा बाउंड्री मारने के कारण इंग्लैंड कि विजेता घोषित किया गया था। इस नियम के कारण आईसीसी (ICC) को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि इस बार आईसीसी ने यह नियम हटा दिया है। इस बार यदि फाइनल में मैच और फिर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, तो उस स्थिति में तब तक लगातार सुपर ओवर कराए जाएंगे, जब तक नतीजा नहीं निकल जाता।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश– दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube