शादाब पर उठे सवाल: इंजरी का बहाना बना, मैदान से बाहर जाने के लगे आरोप
शादाब पर उठे सवाल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Oct 2023 09:22 PM
शादाब पर उठे सवाल: पाकिस्तान का विश्व कप 2023 में प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। टीम विश्व कप से बाहर होने की कगार पर है। इस विश्व कप में पाकिस्तान की न तो बल्लेबाजी चल रही है और न ही गेंदबाजी। क्षेत्ररक्षण तो पाकिस्तान का हमेशा से ही खराब रहा है। ऊपर से चोटिल होते खिलाड़ी टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी शादाब खान इंजर्ड हो गए थे। लेकिन उनकी इंजरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
शादाब की इंजरी पर उठे सवाल ,क्या सच में हुए थे इंजर्ड?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका की पारी के शुरुआत में उसके ऑल राउंडर शादाब खान इंजर्ड होकर बाहर चले गए थे और फिर मैदान पर वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके कन्कशन के तौर पर उसामा मीर आए। इसके बाद कुछ कयास लगाए जाने लगे कि बतौर गेंदबाज फॉर्म में नहीं होने के कारण उन्होंने उसामा को मौका देने के लिए बहाना बनाया। इसकी वजह ये है कि गेंद के साथ उनका प्रदर्शन पिछले काफी समय से खराब ही रहा है।
इस बात को हवा खुद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर गुल ने भी दी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY न्यूज से बातचीत के दौरान गुल ने कहा, ” हमने जो उम्मीद लगाई हुई थी, वो अब खत्म हो गई है। हमें लग रहा है कि हमारा सिलसिला यही पर खत्म हो गया है। हमें पता नहीं कि शादाब खान को किस तरह इंजरी हुई है। लेकिन सवाल उठने लगते हैं, जब आप मैदान पर गिरते हो और बाहर बैठने का बहाना बनाते हो। फिर आप चेक अप करवाते हो और वापस से डगआउट में आकर सबके साथ बैठ जाते हो।”
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल ने आगे कहा,” मैच फंसने के बाद डगआउट में बैठ अपनी टीम को चीयर करने से यही समझा जाता है कि आप चोटिल नहीं हुए है, बल्कि आपने बाहर बैठने के लिए बहाना बनाया है। इतना इंपोर्टेंट मैच था, आपको सीनियर होने के नाते खेलना चाहिए था। बाकी प्लेयर्स भी तो फाइट करने के लिए आए हैं। मैं यहां पर शादाब खान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। जिस तरह से वह बैठा था, मुझे नहीं लगता है कि उसे कोई सीरियस इंजरी है।”
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।