Ind Vs Aus 2nd ODI:भारत ने जीता मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया को 99 हर से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:29 PM
Ind Vs Aus 2nd ODI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हरा दिया है। इस जीत से भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 बढ़त बनाकर सीरीज जीत लिया है।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखने में कामयाब । यह भारतीय टीम की इस मैदान पर लगातार 7वीं जीत हो चुकी है। टीम ने यहां 7 मुकाबले ही खेल चुके हैं।
रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर (Ind Vs Aus 2nd ODI) बॉलिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बना लिया था। ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का टारगेट चेज करना था, लेकिन बारिश के कारण उसे डकवर्थ लुइस मैथर्ड (DLS) से 33 ओवर में 317 रन का संशोधित लक्ष्य मिल गया था। इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
डेविड वॉर्नर ने लगाया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने संयमित बल्लेबाजी किया था। उन्होंने वनडे करियर की 30वीं फिफ्टी लगाया था। वॉर्नर 39 बॉल पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 7 चौके और एक छक्के के सहारे 135.90 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे।
आस्ट्रेलिया को मिली बेहतर शुरुआत
जवाबी पारी में कंगारुओं ने मिलीजुली शुरुआत की। 9 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद वॉर्नर-लाबुशेन ने टीम का विकेट गिरने नहीं दिया। शुरुआती 10 ओवर के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो विकेट पर 63 रन बना लिया था।
प्रसिद्ध कृष्णा ने कंगारुओं को दिया शुरुआत मे झटका
400 रन का टारगेट चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। दस रन के अंदर टीम के दो बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ को आउट किया।
भारत : केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मैथ्यू शॉर्ट, मार्नश लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोस इंग्लिस, सॉन एबॉट, एडम जंपा, जोश हैजलवुड और स्पेंसर जॉनसन।