विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब दोनों टीमें इस अहम मुकाबले में सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

India vs England : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब दोनों टीमें इस अहम मुकाबले में सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। हालांकि इस बार मैच के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। India vs England
यह दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह यह मुकाबला रात 10 बजे शुरू नहीं होगा, बल्कि शाम को तय समय पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 7:00 बजे फेंकी जाएगी। ऐसे में दर्शकों को देर रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और मुकाबला रात 11 बजे तक खत्म होने की संभावना है (यदि बारिश या अन्य बाधा नहीं आती)। India vs England
सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम के लिए मजबूत शुरुआत लेकर आया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही तेज बारिश ने मैच का मजा बिगाड़ दिया और मुकाबला नो रिजल्ट घोषित कर दिया गया। अब दोनों टीमें इस दूसरे मैच में पूरी कोशिश करेंगी कि पहला मैच अधूरा रहने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए सीरीज में बढ़त हासिल की जाए। India vs England
भारतीय टीम लंबे अंतराल के बाद मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टी20 इंटरनेशनल खेलने उतरेगी। इस मैदान पर भारत अब तक 2 टी20 मैच खेल चुका है, जिसमें उसे 1 में जीत और 1 में हार मिली है। टीम इंडिया ने यहां आखिरी बार 2018 में टी20 मैच खेला था, जिसमें उसे जीत हासिल हुई थी। India vs England
विज्ञापन