विज्ञापन
विज्ञापन
हार के साथ वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि भारत ने ग्रुप-1 में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया। नियम के मुताबिक, भारत का सामना अब ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम से होगा और यही टीम इंग्लैंड है।

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल अब भारत और इंग्लैंड के बीच तय हो गया है। यह तस्वीर उस वक्त साफ हुई जब टीम इंडिया ने सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। हार के साथ वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि भारत ने ग्रुप-1 में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया। नियम के मुताबिक, भारत का सामना अब ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम से होगा और यही टीम इंग्लैंड है।
इस मुकाबले को खास बनाता है एक दिलचस्प संयोग टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होने जा रहे हैं। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में रोककर फाइनल का रास्ता बनाया था। फिर 2024 में टीम इंडिया ने उसी मंच पर जवाब देते हुए इंग्लैंड को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। यानी पिछले दो संस्करणों में यह नॉकआउट जंग 1-1 की बराबरी पर रही है और अब 2026 में यह टक्कर एक तरह से निर्णायक “ट्रायलॉग” बनकर लौट आई है, जहां जीत सिर्फ फाइनल नहीं, राइवलरी में बढ़त भी तय करेगी। इस कहानी में एक और रोचक मोड़ है। पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने आगे चलकर खिताब भी अपने नाम किया। यही कारण है कि इस बार भी यह मुकाबला सिर्फ फाइनल में पहुंचने की लड़ाई नहीं माना जा रहा, बल्कि कई लोग इसे ट्रॉफी का संकेत देने वाला मैच कह रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड की टक्कर जितनी बड़ी है, उतनी ही दुर्लभ भी रही है। हैरानी की बात यह है कि लीग फेज या सुपर-8 में दोनों टीमें पिछले 14 साल से आमने-सामने नहीं आईं। आखिरी बार 2012 में, नॉकआउट की दहलीज से ठीक पहले दोनों का सामना हुआ था और उस मुकाबले में भारत ने बाज़ी मारी थी। कुल मिलाकर वर्ल्ड कप इतिहास में यह भिड़ंत 5 बार हुई है जिसमें भारत 3 बार आगे रहा, जबकि इंग्लैंड ने 2 जीत दर्ज कीं है। ICC T20 World Cup 2026
विज्ञापन